Monday, April 21, 2025

जौनपुर में फरार अभियुक्त का 72 घन्टे बाद नहीं लगा सुराग, भगाने वाले काे पुलिस ने भेजा जेल

जौनपुर। दीवानी न्यायालय में बीते शुक्रवार को पेशी के उपरांत लॉकअप में जाते समय फरार कैदी महाराष्ट्र निवासी जय प्रकाश गायकवाड़ के बारे में पुलिस 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं, आरोपी को भगाने का मुख्य मास्टर माइंड बताते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दावा किया है कि कैदी को भगाने में सहयोग करने वाला आरोपी सैदनपुर निवासी उमेश गौड़ है। रविवार काे उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। कैदी को भगाने में जब उसका नाम सामने आया तो पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में थी। पुलिस से बचकर वो भागने के फिराक में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह भी अपराधिक प्रवृत्ति का है और थाने में उसके खिलाफ भी कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें :  अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी और बेटियों पर डाला तेजाब, तीनों की हालत गंभीर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय