Friday, September 20, 2024

मेरठ में गांव के युवकों-किशोरों के साथ कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो को देख शर्मसार ग्रामीण

मेरठ। मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक व किशोरों के साथ कुकर्म के आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। बता दें कि करीब 15 दिन पहले गांव में युवकों और किशोरों के साथ कुकर्म के मामले में वीडियो वायरल हुई थी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस ने एक सप्ताह पहले गांव निवासी आरोपी अजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह पुत्र गज्जू सिंह से पूछताछ की। उसने गांव के ही 20  से अधिक युवक व किशारों के साथ कुकर्म करने के जुर्म को स्वीकार किया है।

 

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी कुकर्म की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। साथ ही उनसे अन्य किशोरों के साथ कुकर्म करने और रुपये लेने का दबाव बनाता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध वसूली भी कर रहा था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय