Thursday, April 10, 2025

मेरठ में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

मेरठ। आज यहां कारोबारियों का मन टटोलने के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा व व्यापारी आमने-सामने बैठे। व्यापारियों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। व्यापार जगत से लेकर आम जनमानस को हो रही कठिनाइयाँ बताई गई, तो कई सुझाव भी सामने आए।

 

 

भाजपा व्यापारी नेता ने इस मौके पर विश्वास दिलाया कि व्यापारियों के हित की चिन्ता भाजपा सरकार को है और जल्द समस्याएं दूर होंगी तथा व्यापारियों को सरकार की नीतियों का लाभ मिलेगा। विनीत अग्रवाल शारदा ने व्यापारियों की समस्याएं सरकार तक पहुँचाने का भरोसा दिया।

 

 

लघु उद्योग भारतीय हापुड़ इकाई के व्यापारियों की बैठक में राजीव बंसल सुनील वर्मा सर्वेंद्र रस्तोगी सुनील जैन इंद्र मोहन बंसल कृष्ण कुमार मुदित बंसल सौरभ अग्रवाल आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें :  मंत्री नरेंद्र कश्यप के खिलाफ विकलांग विधवा सेवा समिति का प्रदर्शन, पुतला फूंका
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय