Tuesday, September 24, 2024

उप्र. पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने महाराज सिंह नागर

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की सांगठनिक बैठक हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न जनपदों के पूर्व सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष व कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों के प्रभारी विश्वविजय सिंह ने की।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों व प्रकोष्ठों को पार्टी हित में गतिशील बनाये रखने के लिए सभी प्रकोष्ठों में अनुभवी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाना है व कुछ अग्रिम संगठनों निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जाना है।
संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के वाइस चेयरमैन सुभाष मिश्रा द्वारा जिला गौतमबुद्ध नगर के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला कमांडर (चेयरमैन) दुजाना गांव निवासी वायु सेना से सेवानिवृत्त पूर्व वारंट अफसर महाराज सिंह नागर को नियुक्ति पत्र देकर नामित किया गया।
बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला, पूर्व सैनिक मोर्चा के वाइस चेयरमैन सुभाष मिश्रा, दीपक भट्ट, कर्नल सुधीर चौधरी, फतेहपुर सीकरी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय