Saturday, October 5, 2024

गाजियाबाद शहरवासियों को पिकनिक के लिए मिलेगा नया पार्क, चाट पकौड़ी का ले सकेंगे मजा

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का निरीक्षण किया। जिसके सौन्दर्यकरण के निर्देश दिए। सौन्दर्यकरण के कार्य की लागत लगभग 70 लाख रुपये है। जिसमें पार्क की बाउंड्री के प्लास्टर, रंगाई पुताई, फुटपाथ  नवीनीकरण, पार्क के गेट का नवीनीकरण एवं नौका चलाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ फव्वारें का कार्य किया जाएगा।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

महापौर ने देखा कि पार्क में प्रकाश की बहुत आवश्यकता है तो अधिकारियों को फुटपाथ पर लाईट लगाने के भी निर्देश दिए। महापौर ने मौके पर अधिकारियों को चाट पकोड़े एवं हट बनाने की योजना तैयार की। जिस पर जल्द कार्य किया जाएगा। पार्क में पूर्व में भी नौका विहार बनाया गया था जिसको अब दोबारा शुरू किया जाएगा। जल्द ही शहर को अपने बच्चों एवं परिवार के साथ, स्कूल व अन्य लोगों को पिकनिक मनाने हेतु एक अच्छा पार्क उपलब्ध होगा।

 

 

महापौर ने बताया कि नगर आयुक्त सहित उद्यान प्रभारी व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर यह निश्चित किया कि शहर में पिकनिक के लिए कोई स्थान नहीं है। कुछ ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए। जहाँ लोग अपने परिवार के साथ जाए चाट पकोड़े, घूमने व नौका का आनंद ले सकें। इसलिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में यह सौन्दर्यकरण किया जा रहा है और जल्द शहर की जनता को समर्पित किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय