Thursday, October 10, 2024

भाजपा सरकार अपराध के अमृतकाल के लिए जानी जाएगी : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपराध के अमृतकाल के लिए जानी जाएगी। अपराधी बेखौफ होकर घटनाएं कर रहे हैं। भाजपा सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना दिया है।

अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर निशाना सदा उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपहरण, हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जौनपुर में एक युवक की अपहरण के बाद हत्या हो गयी। लखनऊ में युवती का अपहरण, सुल्तानपुर में पुलिस वाले को गोली मारी गयी। पिछले दिनों शामली में बैंक डकैती जैसी दर्जनों अपराधिक घटनाएं हर दिन हो रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार में पुलिस अपराधियों को पकड़ने और अपराधों पर लगाम लगाने के बजाय सरकार के इशारे पर राजनीतिक विरोधियों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को झूठे मामलों में फंसाकर परेशान करती है। प्रताड़ित करती है। पुलिस-प्रशासन भाजपा का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है।

अखिलेश ने कहा कि कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो साबित हो चुका है। सरकार आम जनता को सुरक्षा देने में नाकाम है। लोगों में भय का माहौल है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की अराजकता और अहंकार का मुहतोड़ जवाब देगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय