Saturday, October 19, 2024

शामली में DM ने की श्रम बन्धु समिति की बैठक, लेबर सेस ज़िले में ही जमा करने के लिए हुई चर्चा

शामली- जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय श्रम बन्धु समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा एजेण्डा बिन्दु पर चर्चा की गयी। जिसमें जिला स्तर पर आवर्त निर्माण अधिष्ठानों के पंजीयन व सम्बन्धित अधिष्ठानों से सेस की धनराशि वसूली तथा बोर्ड द्वारा निर्धारित उपकर संग्रहण लक्ष्य पूर्ति के लिए जनपद शामली में हो रहे निर्माण कार्यो का लेबर सेस जनपद शामली में ही जमा करने के लिए विस्तृत चर्चा हुयी।

ई-श्रम के अन्तर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन किये जाने हेतु एक्स-ग्रेशिया पोर्टल की समीक्षा की गयी। उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2005 के निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं तथा श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण आदि की समीक्षा एवं अनुश्रवण किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा चर्चा की गयी तथा बोर्ड की योजनाओं की व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कैम्प लगाकर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। औद्योगिक शान्ति के हित में किसी औद्योगिक इकाई में प्राप्त उपालम्भों के समुचित निराकरण हेतु जॉच/निरीक्षण समय-समय पर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

श्रमिकों से संबंधित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गयी तथा श्रमिक से संबंधित योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में सहायक श्रमायुक्त, शामली अचला पाण्डेय सहित समिति के अधिकारियों/पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय