Saturday, April 12, 2025

हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं, यह ऐतिहासिक दिवालीः पीएम मोदी

लखनऊ। नौवें आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस व धन्वंतरि जयंती की शुभकामना दी।

उन्होने अपने संबोधन में अयोध्या धाम की भी चर्चा की और कहा “ हम लोगों ने बहुत दीपावली देखी है, लेकिन यह दीपावली ऐतिहासिक है। 500 साल बाद ऐसा अवसर आया है, जब अयोध्या में रामलला के जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में भी हजारों दीप जलाए जाएंगे। अद्भुत उत्सव होगा। यह ऐसी दीपावली होगी, जब हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस बार यह प्रतीक्षा 14 वर्ष बाद नहीं, बल्कि 500 वर्ष बाद पूरी हो रही है।”

मोदी ने कहा कि धनतेरस के दिन सौभाग्य व स्वास्थ्य का यह उत्सव सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के जीवन-दर्शन का प्रतीक है। ऋषियों ने कहा है कि आरोग्यम परमं भाग्यं यानी आरोग्य ही परम भाग्य व परमधन है। हम सबके लिए खुशी की बात है कि आज 150 से अधिक देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  ई-मोबिलिटी, चिप्स और फिनटेक जैसे सेक्टर ऑस्ट्रिया के लिए प्रमुख निवेश अवसर- वित्त मंत्री
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय