Thursday, April 17, 2025

सरधना चर्च पर कृपाओं की माता के महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ

मेरठ। सरधना के ऐतिहासिक चर्च पर कृपाओं की माता के महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हो गया। महोत्सव में नौरोजी प्रार्थना, माला विनती  और मिस्सा बलिदान हुआ। श्रद्धालुओं ने चर्च परिसर में जुलूस निकालकर माता मरियम के संदेश सुनाए। नौरोजी प्रार्थना में श्रद्धालुओं ने अपने पापों की क्षमा के लिए प्रभु के सामने शीश झुकाए।

ध्वजारोहण धर्माध्यक्ष धर्मप्रांत मेरठ भास्कर जेसुराज ने किया। ईसाई समुदाय के लोग जुलूस रूप में रोजरी बोलते हुए चर्च के अंदर पहुंचे। जहां पर बिशप ने मिस्सा बलिदान कराया। इसके बाद ध्वजारोहण स्थल पर रंगोली सजाई गई। चर्च प्रबंधक फादर वेलेरियन पिंटो, फादर जॉन मिल्टन और कई ब्रदर, सिस्टर, संत चार्ल्स व संत जोजफ इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

10 नवंबर तक प्रतिदिन माला विनती, नौरोजी प्रार्थना और मिस्सा बलिदान होगा। चर्च में फादर्स, ब्रदर्स व ईसाई समुदाय के लोग एकत्र होंगे। धर्माध्यक्ष भास्कर जेसुराज सभी को कृपाओं की माता मरियम का संदेश सुनाएंगे। उन्होंने चर्च परिसर में ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद चर्च परिसर में जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें सबसे आगे तीन भक्त क्रूस लेकर चलेगे। संतों की मां कृपाओं की माता की विशेष प्रार्थना की जाएगी। श्रद्धालुओं को माता मरियम की तरह संवेदनशील बनकर दूसरों की मदद करने का संदेश दिया जाएगा।

देश में सुख-शांति और बीमारों के स्वस्थ होने की प्रार्थना की जाएगी। श्रद्धालुओं को माता मरियम की तरह संवेदनशील बनकर दूसरों की मदद करने का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर देश में सुख-शांति और बीमारों के स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में मंडप-खाना तैयार, बारात आने का था इंतजार, पार्लर गई दुल्हन मौसेरे भाई के साथ हो गई फरार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय