Thursday, April 17, 2025

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,590 से ज्यादा नए मरीज

नई दिल्ली। कोरोना की रफ्तार अब तेज होने लगी है। पिछले 24 घंटे में 1, 590 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, इससे छह लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 910 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक कोरोना से 4,41,62,832 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.33 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

वहीं, टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 9,497 खुराक दी गई हैं। अबतक देश में कोरोना से बचाव के टीके की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

कोरोना की जांच में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1,19,560 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.08 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें :  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा मुख्यमंत्री नीतीश को पत्र, किसानों की मदद करने की अपील
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय