Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में पिता को फंसाने के लिए बेटे ने खुद को मारी गोली, एक गमछे ने खोल दिया मामला

गाजियाबाद। कमिश्नरेट के मुरादनगर थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटे ने अपने पिता को फंसाने के लिए खुद को गोली मार ली और डायल-112 पर कॉल कर पिता पर गोली मारने का आरोप लगा दिया। कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जांच करने पर मामला उलटा ही मिला। पुलिस ने डायल-112 पर कॉल कर झूठी सूचना देने और अवैध असलहे से खुद को गोली मारने के आरोप में युवक को हिरासत लेकर उपचार कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मुज़फ्फरनगर की जनकपुरी में युवक की बलकटी से काटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

 

[irp cats=”24”]

शुभम ने डायल-112 पर की थी शिकायत एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुभम नाम के युवक ने डायल-112 पर कॉल कर शिकायत की थी कि उसके पिता यशविंदर ने उसे गोली मार दी है। शुभम परिवार से अलग रहता है। उसका पिता के साथ संप‌त्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वह रविवार देर रात अपने पिता के घर पहुंचा और बात करने के दौरान अचानक बाएं हाथ पर गमछा रखकर तमंचे से गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो वह गमछा भी बरामद हो गया। पुलिस को मामला समझने में देर न लगी।

रायबरेली में सीएम योगी की तस्वीर के साथ लगे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के पोस्टर

 

पूछताछ करने पर पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। पुलिस ने घायल को हिरासत में लेकर मुरादनगर सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया है। एसीपी ने बताया कि मुरादनगर थाना पुलिस ने यशविंदर की तहरीर पर शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी ने बताया कि शुभम के पिता ने उसके चाल चलन को देखते हुए कुछ दिन पहले संपत्ति से बेदखल कर दिया था, इसी बात से नाराज होकर उसने पिता को फंसाने के लिए अपने हाथ पर गोली मार ली।

 

वाराणसी में बड़े व्यापारी खेल रहे थे जुआ, मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर लूट लिए 41 लाख, कोतवाल लाइन हाज़िर

वह अपनी ससुराल में रहता है। शुभम ने गमछे को चार बार फोल्ड करने के बाद बाजू पर रखा और गोली चला ली। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि गोली नजदीक से चलने के प्रमाण पुलिस को न मिलें और गोली से घाव भी गहरा न होने पाए। पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रयोग किए गए गमछे ने ही सारी सच्चाई बयां कर दी। गमछा मिलते ही पुलिस को मामले का खुलासा करने में मदद मिली। एसीपी ने बताया कि मौके से मिले गमछे में गोली के आठ छेद मिले हैं। रात में अस्पताल में उपचार कराने के बाद शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय