Wednesday, April 30, 2025

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा को सबसे ज्यादा 1.72 करोड़ वोट,सपा ने जीतीं 2 सीटें

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सर्वाधिक 1 करोड़ 72 लाख 93 हजार 650 वोट मिले हैं। इन वोटों के साथ ही भाजपा ने सर्वाधिक 132 सीटें हासिल की हैं। वोटों के मामले में कांग्रेस पार्टी राज्य में दूसरे क्रमांक पर रही है, जबकि उसे मात्र 16 सीटें मिल सकी हैं। वही समाजवादी पार्टी ने 2 सीटें जीतीं है।

 

[irp cats=”24”]

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सीमित हिस्सेदारी के बावजूद अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए 2 सीटों पर जीत हासिल की। जीतने वाले उम्मीदवार रईस कसम शेख – भिवंडी पूर्वी विधानसभा सीट, रईस कसम शेख ने भिवंडी पूर्वी में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर पार्टी को एक महत्वपूर्ण जीत दिलाई। और रईस शेख की रणनीति ने सपा को यहां जीत दिलाई। अबू असीम आजमी – मनखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा सीट सपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में पार्टी का चेहरा अबू असीम आजमी ने मनखुर्द शिवाजीनगर सीट से जीत दर्ज की। यह उनकी लगातार सफलता का संकेत है और सपा के लिए मुंबई में एक मजबूत आधार बनाए रखने का प्रमाण है।

 

चुनाव परिणाम के अनुसार महाराष्ट्र में कांग्रेस को 80 लाख 20 हजार 921 वोट मिले हैं और 16 सीटें मिली हैं, जबकि शिवसेना शिंदे समूह वोटों के मामले में राज्य में तीसरे स्थान पर रही और उसे 79 लाख 96 हजार 930 वोट मिले हैं जो कांग्रेस से थोड़े कम हैं। शिवसेना शिंदे समूह को 57 सीटें मिली हैं। वोटों के मामले में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चौथे स्थान पर है और उसे 72 लाख 87 हजार 797 वोट मिले हैं।

 

शिवसेना यूबीटी वोटों के मामले में पांचवें स्थान पर है और उसे 64 लाख 33 हजार 013 वोट मिले हैं और उसे 20 सीटें मिली हैं। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छठे स्थान पर है और उसे 58 लाख 16 हजार 566 वोट मिले हैं। अजीत पवार की राकांपा ने 41 सीटें हासिल की हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 148 उम्मीदवार उतारे थे, इनमें से सर्वाधिक 132 जीते हैं और भाजपा का जीत का स्ट्राईक रेट सर्वाधिक है। इसी तरह का स्ट्राईक रेट शिंदे समूह की शिवसेना और अजीत पवार की राकांपा का भी है। जबकि कांग्रेस का स्ट्राईक रेट सबसे खराब रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय