Saturday, April 19, 2025

नोएडा में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से दो व साइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा हुई मौत

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा साइकिल सवार चलती हुई साइकिल से नीचे गिर गया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है।

 

 

आजमगढ़ में एक अरब 90 करोड की साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खातों में 2 करोड़ हुए जब्त

 

 

जानकारी के अनुसार थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में आज सुबह को एक दूध कारोबारी रंजीत पुत्र कंचन सिंह निवासी ग्राम चिटैहरा थाना दादरी जो की दूध का व्यवसाय करता था। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गाजियाबाद से दूध की सप्लाई करके वापस चिटैहरा गांव लौट रहा था। तभी टेलीफोन एक्सचेंज जीटी रोड के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। अत्यंत गंभीर हालत में रंजीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन पर हमले में आरोपी गिरफ्तार, बारात बिना दुल्हन वापस लौटी !

 

थाना कासना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में अमित नागर पुत्र भागेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में दीवार के नीचे दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मच गया कोहराम

 

 

‘संभल हिंसा सरकार की साजिश’, बोले नरेश टिकैत-प्रदेश को कभी तो शांत रहने दो, पहले क्या हुआ,इसकी नहीं,आगे की सोचो !

 

थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-61 के पास एक बाइक सवार को विपरीत दिशा में चल रहे कार चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाने में राकेश सक्सेना निवासी सेक्टर-12 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा विनीत सक्सेना बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। वह जैसे ही सेक्टर-61 यू टर्न के पास पहुंचा एक अज्ञात कार चालक जो कि विपरीत दिशा से आ रहा था उसने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए की बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

 

 

 

वहीं थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर के पास आज सुबह को एक साइकिल सवार चलती हुई साइकिल से नीचे गिर गए। थाने से मिली जानकारी के अनुसार नारायण कुमार पुत्र विश्वनाथ ठाकुर साइकिल पर सवार होकर महर्षि आश्रम के पास से गुजर रहा था। उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस घटना में उसे गंभीर चोट लगी। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय