Saturday, April 19, 2025

अहंकारी राहुल गांधी खुद को कानून से ऊपर समझते हैं – अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसदों को धक्का मारकर घायल करने की घटना पर साथी सांसदों बांसुरी स्वराज व हेमांग जोशी के साथ संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कहा कि अहंकारी राहुल गांधी खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”कांग्रेस पार्टी और इनके नेताओं द्वारा आज संसद में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम दिया गया।

 

कांग्रेस और राहुल गांधी को कानून के उल्लंघन की आदत है। अहंकारी राहुल गांधी खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। आज हमने राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट और उकसावे की शिकायत दर्ज कराई है। जहां हमने संसद भवन के मकर द्वार के बाहर आज हुई घटना का विस्तार से उल्लेख किया है, जहां एनडीए सांसद शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और राहुल गांधी ने उन्हें धक्का देकर घायल कर दिया, जिसके चलते भाजपा के दो सांसद अस्पताल में भर्ती हैं। हमने राहुल गांधी के खिलाफ धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है। इनको कानून के उल्लंघन की आदत है। हत्या की कोशिश की धाराओं में शिकायत दी है।

 

 

बीएनएस की धारा 109 के तहत शिकायत दी गई है। घटना के बाद भी राहुल गांधी का आहंकार नहीं टूटा और वो बिना सांसदों से मिले निकल गए। राहुल गांधी अपने आप को कानून से ऊपर समझते हैं।” उन्होंने कहा, ”कांग्रेस खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने वाली मानसिकता में है। राहुल गांधी का यह व्यवहार न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि, संसदीय गरिमा और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला भी है। ये वही राहुल गांधी हैं, जो अपनी ही सरकार में अपनी ही सरकार के ऑर्डिनेंस को फाड़ देते हैं। ये वही कांग्रेस है, जिसने बाबा साहेब आंबेडकर का बार-बार अपमान किया। कांग्रेस और बाकी साथी दल हर दिन प्रदर्शन करते हैं। आज भाजपा सांसद प्रदर्शन करने पहुंचे तो राहुल गांधी और उनके सांसद जबरदस्ती वहां घुसकर शारीरिक प्रदर्शन करने लगे।”

यह भी पढ़ें :  आगरा में मस्जिद में मांस का थैला रख माहाैल बिगाड़ने की साजिश बेनकाब, नजरूद्दीन गिरफ्तार

 

 

उन्होंने आगे कहा, ”हम शांतिपूर्ण तरीके से कांग्रेस के झूठ को बेनकाब कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी इंडी गठबंधन के सांसदों के साथ उस ओर कूच करते हैं, जब सिक्योरिटी वाले उनको कहते हैं, उस पर राहुल गांधी ने गुस्सा प्रकट किया। एनडीए के सांसदों के बीच में दलबल के साथ वो कूच कर गए, उन्होंने अपने साथियों को भी उकसाया। वो दुर्भावनापूर्ण रवैये के साथ आगे बढ़े। उन्हें पता था, चोट लग सकती है। मुकेश राजपूत उस धक्के में सिर के बल गिरे, प्रताप चंद्र सारंगी जी का सिर फट गया है। शारीरिक हमला और उकसाने का काम राहुल गांधी ने किया है। राहुल गांधी ने जो रास्ता तय किया, उस पर नहीं गए।

 

 

 

दलबल का प्रयोग किया, अपने साथियों को उकसाया, जिससे दो सांसदों को गंभीर चोटें लगी हैं।” इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, ”बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी का बार-बार अपमान किस तरह नेहरू-गांधी परिवार ने किया, इतिहास इसका साक्षी है। जो नेहरू जी, आंबेडकर जी को चुनाव हराने के लिए स्वयं पहुंच गए थे, आज उन्हीं की चौथी पीढ़ी को बाबा साहेब की फोटो लेकर घूमना पड़ रहा है। कांग्रेस संविधान और बाबा साहेब का नाम लेकर झूठ और भ्रम फैला रही है, लेकिन सच्चाई ये है कि कांग्रेस ने हमेशा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के योगदान को नजरअंदाज ही किया है।”

 

 

 

 

उन्होंने यह भी कहा, ”जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने खुद को भारत रत्न से सम्मानित किया, राजीव जी को कांग्रेस सरकार में भारत रत्न मिला, लेकिन बीआर आंबेडकर जी को उनके निधन के बाद भी भारत रत्न नहीं दिया। बाबा साहेब को भारत रत्न से तब सम्मानित किया गया, जब जनता दल की सरकार भाजपा के समर्थन से सत्ता में थी। मोदी जी ने बाबा साहेब को उनका उचित सम्मान दिया है। पीएम मोदी ने मऊ, नागपुर, मुंबई, दिल्ली और लंदन में पंच तीर्थ का निर्माण किया, संविधान दिवस मनाना शुरू किया और उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। बाबा साहेब के प्रति घृणित मानसिकता ने कांग्रेस का चेहरा बेनकाब कर दिया है।”

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में लड़के-लड़की के रिश्ते की चल रही थी पंचायत, दोनों पक्षों में हो गई जबरदस्त मारपीट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय