Wednesday, April 30, 2025

अन्नदाता किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा :-भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने जिला कार्यालय चिलकाना रोड पर एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के  अन्नदाता किसान पिछले 10 महीने से शंभू बॉर्डर, खनोरी बॉर्डर पर डेरा जमाकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसानों को सत्ता नहीं चाहिए।

[irp cats=”24”]

अन्नदाता किसानों को तो बस उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य चाहिए। पिछले एक महीने से देश के ईमानदार किसान नेता सरदार जगजीत सिंह ढलेवाल देश के किसानों की समस्याओं के लिए आमरण अनशन पर हैं और मृत्यु के करीब हैं। इसके बावजूद भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हीरो हीरोइन के परिवार से मिलने के लिए समय है देश के अन्नदाता किसानों के लिए उनके पास समय नहीं है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि लगातार खाद, बीज, कीटनाशक,डीजल, लेबर और कृषि यंत्रों के महंगे होने के कारण किसानों के लिए खेती महंगी हो गई है। अब खेती से किसानों की गुजर बसर भी नहीं हो पा रही है।

देश की युवा पीढ़ी का खेती से मोह भंग होता जा रहा है। जो आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि किसान बचेगा तो देश बचेगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि देश की उन्नति का रास्ता खेतों और खलियानों से होकर गुजरता है। उन्होंने छोटे-छोटे उद्योग लगाकर गांव किसान और खेती को मजबूत करने के लिए काफी काम किया। जिसे आज देश के प्रधानमंत्री मोदी बिल्कुल भूल चुके हैं। उन्हें अन्नदाता किसानों की कोई परवाह नहीं है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है कि खेती किसानी को मजबूत करने के लिए किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिल जाए।

मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं, किसानों के सभी कर्ज समाप्त कराए जाएं, एम एस पी को लाभकारी बनाकर गारंटी कानून बन जाए। देश के अन्नदाता किसानों को बचाने के लिए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के बराबर उनकी आय करने के लिए राष्ट्रीय आय आयोग का गठन किया जाए, गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल तत्काल घोषित किया जाए, चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान व पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज तत्काल गन्ना किसानों को दिलाया जाए।

देश के भारी भरकम बजट के हिसाब से देश के सभी लोगों के लिए शिक्षा और चिकित्सा नि:शुल्क कराई जाए। प्रधानमंत्री मोदी लगातार आंदोलन कर रहे किसानों से बात करके समस्याओं को हल करें। जिससे देश को और किसान को बचाया जा सके। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की और संचालन प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने किया। बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की, प्रदेश सचिव ॠषिपाल गुर्जर, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रजत शर्मा, मंडल प्रभारी दुष्यंत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कृपाल सिंह चौधरी, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी, जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर, जिला मंत्री मुकर्रम प्रधान आदि ने भाग लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय