Friday, April 18, 2025

संभल पहुँचा सपा का डेलिगेशन, पीड़ित परिवारों को दिए पाँच लाख रुपये

 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में लोगों की मौत पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए के चेक दिए। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को गलत ठहराया और आरोपों को साजिश बताया।

 

संभल में बावड़ी की खुदाई में घुस कर बजा दिया शंख, मच गया हंगामा, शंख बजाकर फरार हुआ व्यक्ति

 

 

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा के पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए के चेक सौंप दिए हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद के नेतृत्व में सपा का एक डेलीगेशन संभल गया था, जिसने गेस्ट हाउस में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हम पहले आना चाहते थे, लेकिन हमें आने नहीं दिया गया। प्रदेश की व्यवस्था खराब हो रही है। अभी हुए उपचुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।

 

मुजफ्फरनगर में तीन घरों में बंधक बनाकर लूट करने की घटना का खुलासा, एक ही परिवार के 4 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

चाहे कुंदरकी, कटेहरी मांझवा हो, वहां पर बहुत लंबे स्तर पर धांधली हुई। लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया। उनका वोट पुलिस के माध्यम से डाला गया। कानून व्यवस्था की हलात दिनों दिन खराब होती जा रही हैं। पूरे सूबे की बताने की जरूरत नहीं है। जहां से मुख्यमंत्री आते हैं, वहां हर हफ्ते गोली चलती है। डकैती भी हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बेरोजगारी और मंहगाई दिनोंदिन बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें :  वक्फ परिषद में हिंदू सदस्यों की भूमिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा

 

 

मुज़फ्फरनगर में बधाई कलां विवाद में प्रधान समेत 125 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हिन्दू नेताओं के खिलाफ भी हुई FIR

 

 

उस तरफ से ध्यान हटाने के लिए सरकार ऐसी घटनाएं करा रही है। यहां हो रहे अवैधानिक कार्यों की जांच हो, जो यहां ऐसे काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की लाठी भी चोरी होगी तो वह इल्जाम मुझ पर लगा देंगे। उन्होंने बवाल के दौरान खुद पर हुई कार्रवाई को गलत बताया। सांसद ने कहा कि उनके खिलाफ गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज की गई। —

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय