Thursday, April 17, 2025

फिरोजाबाद में पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 54 अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12 बजे से सुबह 05 बजे तक अभियान चलाया।

मीरापुर में बाजार में बाइक सवारों की फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी

इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 53 एनबीडब्लू वारंटी व 1 एसआर केस में वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनमे थाना उत्तर ने 2, थाना दक्षिण ने 3, थाना रसूलपुर ने 5, थाना टूण्डला ने 2, थाना नारखी ने 2, थाना नगला सिंघी ने 1, सिरसागंज ने 10, थाना नसीरपुर ने 3, थाना नगला खंगर ने 2, थाना शिकोहाबाद ने 11, थाना मक्खनपुर ने 3, थाना खैरगढ़ ने 3, थाना जसराना ने 3, थाना फरिहा ने 1, थाना मटसेना ने 1 व लाइनपार ने 2 अभियुक्त को पकड़ा है। इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र 5 घण्टे में एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

महाकुम्भ में श्री श्री रविशंकर संग सुदर्शन क्रिया करेंगे 12 देशों के श्रद्धालु

गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में पशु चोरों ने घेर का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के पांच पशु किए चोरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय