Thursday, February 6, 2025

शामली में दबंग ग्राम प्रधान की दबंगई से परेशान वृद्ध किसान दंपति ने एसडीएम से लगाई गुहार – “साहब, बचाओ!”

 

शामली। शामली में गुरुवार को थाना बाबरी क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी एक वृद्ध किसान दंपति ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दबंग ग्राम प्रधान की शिकायत करते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ित किसान साहब सिंह और उनकी पत्नी कृष्णा देवी का आरोप है कि ग्राम प्रधान मुकेश चौधरी दबंगई दिखाते हुए उनकी खेती की जमीन पर कब्जा करना चाहता है और फसल नहीं उठाने दे रहा है।

मुज़फ्फरनगर में डॉक्टर के पास नहीं है कोई डिग्री, कर दिया महिला का ऑपरेशन, डीएम को की शिकायत

 

बता दें कि थाना बाबरी क्षेत्र के गांव सोंटा में एक वृद्ध किसान दंपति ने ग्राम प्रधान पर प्रताड़ित करने और उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान साहब सिंह और उनकी पत्नी कृष्णा देवी ने गुरुवार को एसडीएम सदर विनय कुमार भदोरिया से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान वृद्ध महिला कार्यालय के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी। किसान ने बताया कि जब वे खेत पर फसल काटने जाते हैं तो प्रधान उन्हें वहां से धमकाकर भगा देता है।

मुजफ्फरनगर में डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ी मरीज की हालत, परिवार ने मेरठ ले जाकर मरीज की बचाई जान

किसान दंपति का कहना है कि ग्राम प्रधान मुकेश चौधरी उन्हें लगातार परेशान कर रहा है और उनकी खेती की जमीन हड़पना चाहता है। जब वे खेत पर फसल काटने जाते हैं, तो प्रधान उन्हें धमकाता है और जान से मारने की चेतावनी देता है।

राहुल गांधी के बयान पर विवाद, 15 फरवरी को कोर्ट करेगा सुनवाई

साहब सिंह ने बताया कि 1996 से वह इस कृषि भूमि पर खेती कर रहे हैं, लेकिन लेखपाल की गलती से कुछ हिस्सा प्रधान के नाम दर्ज हो गया था, जिसे बाद में सरकारी रिकॉर्ड में ठीक कर दिया गया। बावजूद इसके प्रधान अब जबरदस्ती कब्जे की कोशिश कर रहा है।

 

किसान दंपत्ति की फरियाद सुनने के बाद एसडीएम विनय कुमार भदोरिया ने तत्काल नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर भेजा और निर्देश दिए कि समस्या का निस्तारण आज ही किया जाए।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय