Thursday, March 13, 2025

दिल्ली चुनाव नतीजों पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया, जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं

 

 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए दिल्ली की सत्ता पर कब्जा जमाया है।

 

मुज़फ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, 8.56 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकार करते हुए पहला बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। हार स्वीकार है, जनादेश कबूल। बीजेपी को बधाई।”

 

अजित सिंह का बंगला खाली कराने को लेकर हुआ था प्रदर्शन, राकेश टिकैत व विधायक योगेश धामा को मिली ज़मानत

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में हार स्वीकार करते हुए एक बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कही है। आज हुई मतगणना के नतीजे स्पष्ट होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर यह बातें कहीं।

मोदी राष्ट्रपति ट्रम्प के निमंत्रण पर 12-13 फरवरी को करेंगे अमेरिका की यात्रा, उससे पहले जायेंगे फ्रांस

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक वीडियो संदेश में दिल्ली के चुनाव परिणाम पर कहा कि वे लोगों के फैसले को विनम्रतापूर्वक एवं सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं। जनता का फैसला सर्वोपरि है। वे भारतीय जनता पार्टी को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिल्ली में शानदार चुनाव लड़ने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के सुख-दुख में भागीदार बनेंगे। हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आए, हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं जिसके लिए जनता की सेवा की जा सके।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई है। स्वयं केजरीवाल भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराकर जीत गई हैं। आतिशी ने कालकाजी के लोगों को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। हम भाजपा और उनके तानाशाही के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय