Tuesday, February 11, 2025

नोएडा पुलिस ने पकड़ा महिला समेत तीन गांजा तस्कर, बदमाश चाकू समेत गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा पुलिस ने महिला समेत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 3 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया है। बंदी बनाये गए अभियुक्त औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों व अन्य लोगों को गांजा की पुड़िया बनाकर बेचने का धंधा करते थे। इसके अलावा पुलिस ने एक बदमाश को अवैध चाकू समेत गिरफ्तार किया है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में युवक की मौत की जांच के लिए लखनऊ से पहुंची एसआईटी, 2019 में हुई थी युवक की मौत

 

जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-63 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये गांजा तस्कर महिला अभियुक्ता कल्लो देवी पत्नी सविन्द्र यादव को एफएनजी रोड पर ग्रीन बेल्ट के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। महिला के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद।

 

विधायक की चीनी मिलों और डिस्टलरी में चौथे दिन भी आयकर की कार्रवाई जारी, हो रहा है कारोबार का मूल्यांकन

 

 

थाना सूरजपुर पुलिस गांजा तस्कर अभियुक्त आलोक त्रिवेदी पुत्र बबलू त्रिवेदी को बराही मंदिर के पीछे पड़े खाली मैदान वाले रास्ते से गिरफ्तार कर 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है।

शिक्षिका ने हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

 

 

थाना सेक्टर-49 पुलिस ने गांजा तस्कर गया प्रसाद पुत्र आसाराम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में बेचता है। पुलिस इसके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

 

 

 

 

 

वहीं थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर नेहरू पब्लिक स्कूल सेक्टर-11 के पास से महेश कुमार उर्फ मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। बदमाश से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय