Tuesday, March 4, 2025

मेरठ में भारतीय कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश मलिक ने किया एक रुपये में रिश्ता

मेरठ। भारतीय कबड्डी और यू-मुंबा के प्रो कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश मलिक ने समाज के लिए एक मिसाल कायम की है। कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश मलिक ने दुल्हन को दहेज मानते हुए सिर्फ एक रुपये में रिश्ता किया है। कबड्डी खिलाड़ी ने कहा कि वह दहेज के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने एक रुपये में शादी तय की है। कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश मलिक के शादी समारोह में कई राज्य और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हुए। शादी में शामिल लोगों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।

 

 

भाकियू (अराजनैतिक) में उथल-पुथल, ब्लॉक अध्यक्ष पर अवैध उगाही के आरोप, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

हरियाणा के सोनीपत जिले के भैंसवाल गांव निवासी प्रवेश मलिक पुत्र स्वर्गीय चौधरी राजवीर सिंह भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह रेलवे में सीटीआई के पद पर कार्यरत हैं। प्रवेश मलिक कबड्डी प्रो लीग में यू-मुंबा की टीम की तरफ से खेलते हैं। प्रवेश मलिक की शादी रविवार को निशा पुत्री भीम सिंह निवासी न्यू सैनिक कॉलोनी कंकरखेड़ा के साथ हुई। निशा मूल रूप से बागपत जनपद के सिनोली नंगला गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता भीम सिंह सीआईएसएफ में एसआई पद पर तमिलनाडु में तैनात है। प्रवेश मलिक ने बताया कि दुल्हन ही उनके लिए दहेज है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में होटल रेडियन्स गोल्ड के बाहर से कार में चोरी, पुलिस ने 5 लाख का माल किया बरामद

वह दहेज प्रथा के सख्त खिलाफ हैं। कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश मलिक ने कहा कि एक पिता अपनी पढ़ी-लिखी बेटी उनको जीवन भर के लिए दे रहा है। बेटी के समक्ष कोई पैसे या अन्य चीज मायने नहीं रखती है। खिलाड़ी ने दहेज के रूप में एक रुपया ही लिया।

 

 

 

भारतीय खिलाड़ी राहुल चौधरी व मनजीत सिंह भी अपने साथी की शादी में शामिल हुए। वहीं, प्रवेश मलिक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। खिलाड़ी को मेहनत से अपना मुकाम हासिल करना चाहिए। भारत के लिए खेलने के लिए कोई भी खिलाड़ी शॉर्टकट नहीं ले। खेल में शॉर्टकट लेने से जिंदगी शॉर्टकट हो जाती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय