Tuesday, March 4, 2025

फिलहाल भाजपा के साथ गठबंधन की कोई योजना नहीं – मुख्यमंत्री अब्दुल्ला

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि फिलहाल भाजपा के साथ गठबंधन की कोई योजना नहीं है। उन्होंने पार्टी की अपनी राजनीतिक दृष्टि के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भाजपा के साथ किसी गठबंधन की बात नहीं कर रहे हैं, न ही इसकी कोई गुंजाइश है और न ही इसकी जरूरत है। हमारे विचार भी मेल नहीं खाते। अगर हम जम्मू-कश्मीर की बात करें तो हमारे विचार काफी अलग हैं। उन्होंने कहा कि हम सत्र के दौरान हर चीज पर चर्चा करेंगे।

भाकियू (अराजनैतिक) में उथल-पुथल, ब्लॉक अध्यक्ष पर अवैध उगाही के आरोप, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

 

मुख्यमंत्री ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहले बजट सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रशंसा की और भारत की आर्थिक वृद्धि और प्रमुख कल्याणकारी पहलों में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जब केन्द्रीय वित्त मंत्री बने तो हमारा देश आर्थिक संकट से गुजर रहा था। आज हम भारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। आज निजी क्षेत्र विकसित हो रहा है, क्योंकि लाइसेंस राज बंद हो गया है। उमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने इंदिरा आवास योजना, मनरेगा जैसी पहल की। उन्होंने मनमोहन सिंह की विदाई प्रेस कॉन्फ्रेंस को याद करते हुए कहा कि मनमोहन ने अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि इतिहास मेरे बारे में समकालीन समय से बेहतर जज करेगा। सभी विश्व नेता उनका सम्मान करते थे।

मुज़फ्फरनगर में होटल रेडियन्स गोल्ड के बाहर से कार में चोरी, पुलिस ने 5 लाख का माल किया बरामद

 

उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की विनम्रता को प्रदर्शित करने वाली एक घटना को याद करते हुए कहा कि मुझे याद है कि मैंने उन्हें (मनमोहन) किसी मुद्दे पर एक पत्र लिखा था और उसका एक साक्षात्कार में जिक्र कर दिया था। इस पर उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि यह सही नहीं है कि आपने प्रेस में इस मुद्दे को उठाया। मैंने उनसे कहा कि मैंने ऐसा नहीं किया है, लेकिन 15 मिनट के बाद उन्होंने वापस फोन किया और माफी मांगी, वह पीएम थे और उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ और मनमोहन सिंह ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

मुज़फ्फरनगर में जंगलों में चोरों का आतंक, चार ट्यूबवैल को बनाया निशाना, चुराया कीमती सामान

 

मनमोहन सिंह के कार्यकाल में शुरू की गई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि कार्य समूह बनाए गए और कश्मीरी पंडितों के लिए नौकरियां पैदा की गईं और वह कश्मीर वापस चले गए। कश्मीरी पंडित प्रवासियों के लिए जगती टाउनशिप उनके समय में बनाई गई। मनमोहन सिंह ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुरू किया। आज हम बनिहाल के लिए ट्रेन का उद्घाटन करने का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत मनमोहन सिंह के समय में हुई थी और उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का काम शुरू किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय