मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर आज पार्टी का 46वां स्थापना दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने संगठनात्मक और भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को सामने रखते हुए कहा कि भाजपा ने सुशासन और सुरक्षा देकर जनता का विश्वास जीतने का काम किया है।
मुज़फ्फरनगर में सिपाही की गोली मारकर हत्या, रेलवे लाइन पर मिला शव, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता संख्या रखने वाली राजनीतिक पार्टी है, इसलिए पार्टी का संगठनात्मक चुनाव भी एक लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरता है। यह चुनाव का दौर अभी चल रहा है। पार्टी ने 46 साल में उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों में अपने कार्यालय बनाये हैं। यूपी में पार्टी के जिला और क्षेत्रीय कार्यालय अपने हैं। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली भाजपा अकेली पार्टी है।
मुजफ्फरनगर में कंपनी बाग़ से युवती का अपहरण, होटल में ले जाकर किया गैंगरेप, दो आरोपी फरार
उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता तक शीर्ष नेतृत्व की नजर और पकड़ बनी रहती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और यूपी के साथ ही देश के जिस भी राज्य में भाजपा की सरकार हैं, वहां जनता को सुशासन और सुरक्षा के साथ ही सम्मान देने का काम किया गया है। यूपी में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया गया और हाल ही में महाकुंभ का ऐतिहासिक आयोजन करवाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य की कानून और
पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से मिले मोबाइल प्रकरण में जेल वार्डन सस्पेंड, चार बंदीरक्षकों पर कार्रवाई
व्यवस्था को साबित करने का काम किया है। कई ऐसे कानून यहां पर लाये गये, जो धर्म की रक्षा के लिए आवश्यक थे। हमारी सरकार और पार्टी ने सभी का साथ और सभी का विश्वास जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संगठन के स्तर पर पार्टी काफी मजबूत है और जनता का विश्वास लगातार ही पार्टी के साथ बना हुआ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका परिषद् की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, संजय गर्ग, शरद शर्मा, पवन अरोरा, सुधीर खटीक मौजूद रहे।