Tuesday, April 15, 2025

मेरठ में फिल्म ‘जाट’ का प्रमोशन करने पहुंचे सनी देओल बोले, मुझे जाट होने पर गर्व

मेरठ। मेरठ में फिल्म ‘जाट’ का प्रमोशन करने फिल्म अभिनेता सनी देओल शॉप्रिक्स मॉल पहुंचे। जहां पर सनी के फैन उनको देखते ही झूम उठे। सनी देओल ने कहा कि उनको जाट होने पर गर्व है। शॉप्रिक्स मॉल में आज शनिवार सुबह जाट मूवी का प्रमोशन करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पहुंचे। बीते शुक्रवार को जाट मूवी रिलीज हुई थी।

 

अयोध्या में गेस्ट हाउस के बाथरूम में महिला श्रद्धालुओं के बना रहा था वीडियो, आरोपित गिरफ्तार

 

 

शनिवार को शॉप्रिक्स मॉल में सनी देओल की पहुंचने की सूचना शहर में तेजी से फैल गई। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ शॉप्रिक्स मॉल के बाहर और अंदर एकत्र हो गई। इस दौरान लोगों में सनी के साथ फोटो व सेल्फी खिंचवाने की होड़ लगी रही। पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। शॉप्रिक्स मॉल में 10 मिनट रुकने के बाद सनी देओल दिल्ली की तरफ रवाना हो गए। यमला पगला दीवाना, बाद ये अलग तरह की फिल्म की है, इसका नाम जाट रखने के पीछे क्या कारण था।

 

 

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर लटकी तलवार, 1994 में किया गया आवंटन होगा निरस्त

 

इस सवाल पर सनी देओल ने कहा कि जाट एक ताकतवर होते हैं। उन्होंने कहा कि स्टोरी की तरह चलती है लेकिन बाद में पता चलता है कि जट रेजिमेंट से है। गदर के एक्शंस और जाट के एक्शंस कितने अलग थे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि गदर एक पीरियड फिल्म थी। वहां दारासिंह का कैरेक्टर था, यहां मेरा कैरेक्टर थोड़ा अलग है। जाट के सीक्वल को लेकर बोले कि जरूर करेंगे। पुरानी उन्होने बताया कि अब वह लाहाैर, बाॅर्डर के लिए काम कर रहे हैं। सिनेमा में आए बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि पहले का सिनेमा बहुत बेहतर था, तभी आज का सिनेमा बेहतर हुआ है।

यह भी पढ़ें :  पति ने मांगा पत्नी से खाना, गुस्साई पत्नी ने दे दिया छत से धक्का, हुई मौत, मचा हड़कंप
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय