Monday, May 19, 2025

कैराना में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाला गिरफ्तार

शामली। जनपद शामली के थाना कैराना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर कैराना पुलिस द्वारा यह कार्रवाई 15 मई को की गई।

 

 

 

 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर चलाए जा रहे महिला अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत गिरफ्तारी हुई।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 14 मई 2025 को थाना कैराना में तहरीर दी थी, जिसमें उसने ग्राम आमवाली, थाना झिंझाना निवासी सद्दाम पुत्र शमशाद पर गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता का आरोप है कि अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया।

तहरीर के आधार पर कैराना थाने में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिस पर थाना कैराना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक इन्तजार और कांस्टेबल हरिओम वर्मा की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय