Wednesday, May 21, 2025

नोएडा में मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प

नोएडा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय मंच के आह्वान पर जनपद गौतमबुद्ध नगर के मजदूर संगठनों ने मंगलवार को ज़िला मुख्यालय सहित कई औद्योगिक इकाइयों पर प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। इस दौरान 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

मुजफ्फरनगर में एके 47 के साथ युवक की वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

प्रदर्शन अंबुजा सीमेंट कंपनी (दादरी), अनमोल इंडस्ट्रीज़, मानीताऊ इक्विपमेंट (उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा), बीएचईएल (सेक्टर-16ए नोएडा) समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर भी किया गया। इसके साथ ही मजदूर नेताओं और ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर हड़ताल का नोटिस और मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

मुज़फ्फरनगर में एसपी अपराध को दी गई विदाई, ज़िले में उनके कार्यकाल को किया गया याद

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए टीयूसीआई के नेता उदय चंद्र झा, एक्टू नेता अमर सिंह, सीटू के रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामस्वारथ, सुनील पंडित, विकास कुमार, हुकम सिंह, मुकेश कुमार राघव, सुखलाल, अमीचंद, रणजीत सिंह, छोटू, और जनवादी महिला समिति की चंदा बेगम, रेखा चौहान, इशरत आदि ने कहा कि अंग्रेज़ी शासनकाल में हमारे पूर्वजों ने संघर्ष कर जो श्रम कानून बनवाए थे, उन्हें आज खत्म किया जा रहा है।

मुज़फ्फरनगर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल

वक्ताओं ने कहा कि आठ घंटे की ड्यूटी का अधिकार हमारे शहीद पूर्वजों की कुर्बानियों से हासिल हुआ था, लेकिन केंद्र सरकार लेबर कोड के नाम पर उन अधिकारों को छीनकर मजदूरों को फिर से गुलामी की ओर धकेल रही है। उन्होंने मेहनतकशों के ऊपर बढ़ते शोषण, धर्म के नाम पर फैल रही नफरत और ट्रेड यूनियनों व लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया।

नेताओं ने 9 जुलाई 2025 को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को जनपद में पूरी तरह सफल बनाने की अपील की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय