Thursday, April 17, 2025

केजरीवाल के खिलाफ यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ने भरी हुंकार, आज दिल्ली में करेंगे जनसभाएं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हुंकार भरते नजर आएंगे।

केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले के नरेला विधान सभा में और ब्रजेश पाठक नवीन शाहदरा जिले के बाबरपुर और गोकलपुर विधान सभा में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जन चेतना अभियान में शामिल होंगे।

इन दोनों नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, हंसराज हंस, रमेश बिधूड़ी, वीरेन्द्र सचदेवा, लाल सिंह आर्य, रामवीर सिंह बिधूड़ी और कुलजीत सिंह चहल सहित कई अन्य भाजपा नेता शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में केजरीवाल के खिलाफ चलाए जा रहे जन चेतना अभियान में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए भाजपा जहां एक तरफ पूरी दिल्ली में लगातार जन चेतना अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी तरफ ‘झूठा कहीं का’ कैम्पेन भी चला रही है। ‘झूठा कहीं का’ अभियान के लिए भाजपा ने एक 27 मिनट का वीडियो फिल्म बनाया हुआ है जिसमें पार्टी ने केजरीवाल के बयानों और उनसे जुड़ी मीडिया खबरों के जरिए यह साबित करने का प्रयास किया है कि केजरीवाल के झूठों एवं यू टर्नों से दिल्ली की जनता स्तब्ध है। इस 27 मिनट के वीडियो फिल्म को पार्टी वीडियो मोबाइल वैन के जरिए रोजाना दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दिल्ली के लोगों को दिखा रही है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में पैथोलॉजी लैबों पर स्वास्थ्य विभाग ने मारे छापे, टीम ने 3 लैब कर दी सील
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय