Thursday, April 10, 2025

देवरिया में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत,तीन घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भाटपाररानी पुलिस चौकी के फुलवरिया चौराहे पर सोमवार को कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ जब विपरीत दिशा से आ रहे एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोग जमा हो गए और ट्रक चालक को पकड़ लिया। मरने वाले सभी रुद्रपुर के रहने वाले हैं। वे पूजा के लिए बिहार के मैरवा जा रहे थे।

मृतकों की पहचान प्रमिला देवी (50), त्रिशूल (40), गीता (45), सिद्धि (35) और रिपुसूदन (3) के रूप में हुई है।

देवेश, अंजना और गुड़िया घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें :  दो वर्ष के भीतर भारत, दुनिया का तीसरा बड़ा अर्थव्यवस्था देश बनेगा: योगी आदित्यनाथ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय