Saturday, April 19, 2025

विश्व तैराकी चैंपिनयशिप में चीनी टीम को मिले 2 रजत, 1 कांस्य पदक

बीजिंग। जापान के फुकुओका में आयोजित विश्व तैराकी चैंपियनशिप में चीनी टीम ने 29 जुलाई को चांग युफ़ेई, ली बिंगचे और फंग शुवेई के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।

चीनी खिलाड़ी चांग युफ़ेई ने महिलाओं की 50 मीटर बटरफ्लाई में 25.05 सेकंड के समय के साथ एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन स्वीडिश स्टार सारा सजोस्ट्रॉम को हराने में असफल रहीं और रजत पदक जीता।

महिलाओं की 800 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी के फाइनल में, चीनी खिलाड़ी ली बिंगचे ने 8 मिनट 13.31 सेंकंद के साथ एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए और एक रजत पदक जीता।

महिलाओं की 200 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में चीन की फंग शुवेई ने 2 मिनट 6.74 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें :  मोहम्‍मद सालाह ने लिवरपूल के साथ दो साल का करार बढ़ाया, अटकलों पर लगा विराम
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय