Thursday, April 17, 2025

सहारनपुर : पुलिस टीम ने रामपुर मनिहारान से चुराई गई बाइक के साथ तीन वाहन चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। सहारनपुर जनपद की रामपुर मनिहारान पुलिस टीम ने रामपुर मनिहारान से चुराई गई बाइक के साथ तीन वाहन चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों के समक्ष आज  इस मामले का खुलासा किया है।
बता दें कि बीते चार दिन पूर्व ग्राम जंधैडा समसपुर निवासी मेला राम पंवार ने खुद की बाइक कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लेने की प्राथमिकी थाना रामपुर मनिहारान मे दर्ज कराई थी,मामला पंजीकृत करने के बाद थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने एक टीम का गठन कर चोरों की तलाश में लगा दिया था।
इस तलाशी अभियान में कामयाबी हांसिल करते हुए सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार व नितिन कुमार ने मय हमराही फोर्स के साथ एक चेकिंग के दौरान बाइक चोर विजय उर्फ रोकी पुत्र जयपाल,अजय पुत्र जयपाल दोनों ही निवासी कस्बा रामपुर मनिहारान व योगेश पुत्र लीला राम निवासी ग्राम सोना अर्जुनपुर थाना नानौता को चोरी की बाईक साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें :  एक ग्राम पंचायत को मॉडल बनाकर अन्यों को किया जाए विकसित :- मनीष बंसल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय