Saturday, May 10, 2025

सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता हत्याकांड में बड़ा खुलासा,पति ही निकला आरोपी, विदेश भागने की थी साजिश

 

नोएडा। सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा मर्डर केस में नोएडा पुलिस ने आखिरकार आरोपी पति नितिन नाथ सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। पति ही हत्या का आरोपी निकला। तड़के तीन बजे पुलिस ने घर के स्टोर रूम में छिपे आरोपी पति को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि काफी छानबीन के बाद देर रात करीब तीन बजे आरोपी को उसके घर के स्टोर रूम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी कोठी बेचकर लंदन शिफ्ट होना चाहता था, लेकिन अधिवक्ता पत्नी कोठी बेचने का विरोध करती थी।

दरअसल, महिला के फोन पिक न करने पर उसके मायके वालों को अनहोनी का शक हो गया। बताया जाता है कि महिला अधिवक्ता रेनू सिन्हा के पति नितिन नाथ सिन्हा सेक्टर-30 की कोठी को बेचकर लंदन शिफ्ट होना चाहते थे। लेकिन, रेनू सिन्हा इस फैसले का विरोध करती थीं। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इस बात की जानकारी रेनू ने अपने मायके में भी शेयर की थी। जब दो दिनों तक फोन नहीं उठा तब मायके वालों को किसी अनहोनी का शक हुआ। रेनू का भाई पटना से नोएडा आ गया और हत्या का राजफाश हो गया।

बताया जाता है कि पत्नी कैंसर से पीड़ित थी। मकान बेचने के मसले पर पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। इसी बात को लेकर नितिन नाथ ने पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। बताया जाता है कि एक ही मकान में रहकर भी पति-पत्नी अलग रहते थे। बेटा जब आता था तो वह पिता से कम ही बात करता था।

रेनू के भाई ने आरोप लगाया कि उनका जीजा नितिन बहन को परेशान करता था। उसने अपने जीजा पर ही हत्या की आशंका जताई थी। घटना के बाद पुलिस ने जब घर में तलाशी की तो पति फरार मिला। पुलिस इस मामले में देर रात तक छानबीन करती रही और पति के फोन को भी सर्विलांस पर लगाया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उसमें ​नितिन नाथ सिन्हा घर से बाहर जाते नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस ने सोचा कि अगर वह घर से गया नहीं तो फिर कहां है। यह बात ध्यान में आने के बाद पुलिस ने देर रात लगभग दो बजे घर के भीतर सच आपरेशन चलाया और आखिर, तड़के तीन बजे घर के स्टोर रूम में आरोपी छिपा मिला। पुलिस ने उसे बाहर निकाला।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय