Friday, June 7, 2024

यशवीर सिंह बने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ का चुनाव लखनऊ में संपन्न हुआ। जिसमें मेरठ के चौधरी यशवीर सिंह को निर्विरोध चेयरमैन चुन गया है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। इस प्रकार से मेरठ को एक और लाल बत्ती मिल गई।
चौधरी यशवीर सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा के छात्र संगठन में जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद 1976 में बनकर शुरू किया। इसके बाद भाजपा युवा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चौधरी यशवीर सिंह 2012 व 2017 में सिवालखास विधानसभा से रालोद के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी हार जीत का अंतर काफी कम मतों का रहा। राष्ट्रीय लोकदल के लंबे समय तक जिला अध्यक्ष रहे, मंडल अध्यक्ष रहे, क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे और भाजपा में ज्वाइन होने से पहले प्रदेश के संगठन महामंत्री थे।

खतौली के उपचुनाव में चौधरी यशवीर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने इनको उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया। जिसका चुनाव चौधरी यशवीर सिंह ने आज निर्विरोधित निर्वाचित हुए। चौधरी यशवीर सिंह की जीत पर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, वरिष्ठ नेता आलोक सिसोदिया, संजीव बालियान मंत्री भारत सरकार, डॉ. सतपाल सिंह सांसद बागपत, राजेंद्र अग्रवाल सांसद मेरठ, कांता कर्दम राज्यसभा सांसद, विजयपाल तोमर सांसद राज्यसभा, सोमेंद्र तोमर मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, धर्मेंद्र भारद्वाज एमएलसी, सरोजनी अग्रवाल एमएलसी, हरिकांत अहलूवालिया मेयर मेरठ, गौरव चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष आदि वरिष्ठ नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
55,177SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय