Wednesday, May 21, 2025

उमा भारती ने उठायी मांग-ओबीसी महिलाओं को दिया जाए 33 प्रतिशत आरक्षण

भोपाल- मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता उमा भारती ने आज कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण संबंधी कानून लागू होने के पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए।

सुश्री भारती ने यहां अपने निवास पर ओबीसी वर्ग से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक के बाद मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है कि देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है, लेकिन वे मानती है कि इस कानून में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ओबीसी वर्ग की आबादी लगभग 60 प्रतिशत है और इस वर्ग का सामाजिक और आर्थिक उत्थान भी आवश्यक है।

भाजपा नेता ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन नहीं तलाश रहीं हैं और न ही वे इस राज्य में अब कभी मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि लेकिन वे ओबीसी के उत्थान के लिए कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि वे गाय और गरीब की सेवा हमेशा से करती आयीं हैं और आगे भी करती रहेंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय