Tuesday, May 20, 2025

बिजनौर में बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, एक लड़की की मौत

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक लड़की की मौत हो गई।

कोतवाली शहर थाना प्रभारी (एसएचओ) जीत कुमार ने कहा कि यह घटना थाना कोतवाली इलाके के निजामतपुरागंज गांव की है। 20 वर्षीय मदीहा हादसे के वक्त अपने कच्चे मकान में चारपाई पर लेटी थी, तभी बारिश के कारण घर की कच्ची दीवार का मलबा उसके ऊपर गिर गया। इस हादसे में लड़की की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जब तक दीवार का मलबा हटाया गया तब तक मदीहा की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय