Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ा

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर में घुसकर 5 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।

 

जेवर के किसानों का मुआवजा 1200 रुपये वर्ग मीटर बढ़ा,योगी बोले- अंधकार में डूबा जेवर अब चमकने को तैयार

[irp cats=”24”]

 

कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि करीब 11 बजे उनकी पांच साल की बेटी और 8 साल का बेटा छत पर खेल रहे थे। इस दौरान महिला घर में खाना बना रही थी। तभी उनका बेटा चिल्लाया और उन्हें आवाज लगाई। बेटा बोला कि उनकी छत पर एक लड़का आ गया और बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। तभी वह भाग कर ऊपर गई। उनके बेटे ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो वह धक्का देकर भागने लगा।

 

मुज़फ्फरनगर में आर्मी के जलते ट्रक से जान बचाने को कूदे सेना के जवान की अस्पताल में दुखद मौत

 

शोर शराबा होने पर परिवार के अन्य लोग भी छत पर आ गए। उन्होंने भी आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। आरोपी उनके हाथ पर काट कर भागने लगा। रास्ते में कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी महिला के पड़ोस में रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय