Monday, May 19, 2025

मेरठ में छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ विरोध करने पर भाई को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। बह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को एक मनचला काफी दिन से परेशान कर रहा है। मनचले ने सराय लाल दास हरि नगर में स्कूल से लौटते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। उसके भाई ने विरोध जताया तो मारपीट कर दी। बाद में छात्रा के परिजन थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। इसके बाद ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
25 अप्रैल को पिता ने चूना भट्टी खत्ता रोड ब्रह्मपुरी निवासी मनचला फरदीन के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था।

 

 

बताया जा रहा है कि आज दिन में छात्रा अपने भाई के साथ छात्रा वापस स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान सराय लाल दास और हरि नगर दो जगह पर आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के भाई ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय