Tuesday, April 29, 2025

मुजफ्फरनगर में 34 मिलावट खोरों पर एडीएम ने किया 4 लाख 18 हजार रुपए का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, न्याय निर्णायक अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा सितम्बर माह में 34 वादों को निस्तारित करते हुए मिलावटखोरों पर लगाया 4 लाख 18 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गये थे। जांच के पश्चात खाद्य पदार्थों में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गई थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरान्त एडीएम प्रशासन न्याय निर्णायक मजिस्ट्रेट प्रशासन के न्यायालय द्वारा माह सितम्बर में &4 वादों को निस्तारित कराते हुए मिलावटखोरों पर 4 लाख 18 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह सितम्बर तक 100 वादो को निस्तारित करते हुए एडीएम प्रशासन, न्याय निर्णायक मजिस्ट्रेट प्रशासन द्वारा 14 लाख 28 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। सितम्बर माह 14 लख 33 हजार 500 रुपये अधिरोपित अर्थदण्ड की वसूली की गई है एवं माह सितम्बर तक 131 वाद दायर किए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय