Thursday, April 24, 2025

मेरठ में दस साल की बच्ची से छेड़छाड़ के बाद अपहरण का प्रयास, आरोपी की पिटाई

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दस साल की बच्ची से छेड़छाड़ के बाद उसके अपहरण का प्रयास किया गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता बच्ची के पिता ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी हशमत के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक किशनपुरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि दोपहर को उनकी दस वर्षीय बेटी मोहल्ले में बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान कबाड़ी अशमत फेरी लगाने के लिए आया था। कबाड़ी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद आरोपी अपहरण की कोशिश करने लगा। बच्ची की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए। भीड़ ने आरोपी का पीछाकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

[irp cats=”24”]

वहीं, जानकारी भाजपा नेता सचिन सिरोही ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बच्ची से छेड़छाड़ के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति हो गई। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय