Sunday, May 18, 2025

सऊदी अरब में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन से मिले अजित डोभाल

रियाद। सऊदी अरब में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के बीच मुलाकात हुई है। दोनों ने भारत-अमेरिकी संबंधों के साथ सुरक्षित पश्चिम एशिया के साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की।

सुलिवन और डोभाल इस समय सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। अमेरिका ने दोनों की मुलाकात का ब्यौरा जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दोनों ने भारत और दुनिया के साथ जुड़े समृद्ध और अधिक सुरक्षित पश्चिम एशिया के साझा दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर बातचीत की। सुलिवन और डोभाल इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर मिलेंगे। दोनों वहां क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इस साल जनवरी में भारत और अमेरिका के बीच इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) संवाद शुरू होने के बाद डोभाल और सुलिवन के बीच यह पहली मुलाकात है। दोनों ने भारत और अमेरिका के रणनीतिक संबंधों पर भी चर्चा की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय