Sunday, April 27, 2025

अखिलेश यादव को संघ की शाखा में जाना चाहिए – केशव प्रसाद मौर्य

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने रविवार को कानपुर के प्रसिद्ध गुरुद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को संघ की शाखा में जाने की सलाह दी। मीडिया से बात करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि आज कानपुर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध गुरुद्वारा में मैंने मत्था टेका। कानपुर का यह ऐतिहासिक स्थान है, जहां केवल कानपुर ही नहीं देश और दुनिया से विशेष तौर पर लोग आते हैं।

 

मुजफ्फरनगर में लक्ष्मी नारायण मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास,अफसर बोले- कोर्ट का है स्टे !

[irp cats=”24”]

 

 

आज यहां माथा टेकने का सौभाग्य मिला है। मैं इस अवसर पर गुरु चरणों में नमन करता हूं और जो त्‍याग व बल‍िदान गुरु गोविंद सिंह और उनके पुत्रों ने किया है, उसे देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सात और नौ वर्ष की आयु कोई आयु नहीं होती, लेकिन राष्ट्र के लिए, धर्म के लिए उन्होंने दीवारों में चुना जाना स्वीकार किया, लेकिन शीश झुकाना स्वीकार नहीं किया। धर्म परिवर्तन करना स्वीकार नहीं किया। आज हमें प्रेरणा भी मिलती है और किसी भी चुनौती का सामना करने का साहस भी जागृत होता है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में एसओजी के सिपाही ने अंजाने में पीट दिया भाकियू नेता का भाई, किसानों ने थाने में दे दिया धरना

 

 

आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान पर मौर्य ने कहा कि मैं आरएसएस का स्वयंसेवक हूं। हमारे लिए तो उनका हर बयान आदेश होता है। अखिलेश यादव या अन्य राजनेता, जो अपनी राजनीति चमकाने के लिए समय-समय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को निशाने पर लेते रहे हैं। आज उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अच्छा लगा है, तो मैं उनसे यही कहूंगा क‍ि वे संघ की शाखा में जाना शुरू कर दें। संसद में गतिरोध पैदा करने वाले लोग आने वाले चुनावों में संसद में पहुंचने की स्थिति में नहीं रहेगे। राहुल गांधी को विरासत में सियासत मिली है। अगर उनको संघर्ष से सियासत में जगह मिली होती, तो वह इस प्रकार का आचरण नहीं करते।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय