Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गंगा प्लाजा व्यापार संघ के अध्यक्ष

मेरठ। आम आदमी पार्टी मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पूर्व भाजपा नेता गंगा प्लाजा व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल राघव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे। जहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा छोड़कर आए अनिल राघव व उनके समर्थकों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनिल राघव ने सांसद संजय सिंह को पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की।

इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है। 4 नवंबर से पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कारवां बड़े पैमाने पर शुरू होगा।

आम आदमी पार्टी सांसद ने कहा कि मेरठ जिले के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी व उनके साथियों ने सदस्यता अभियान की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। उन सभी को बधाई, धन्यवाद। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ सदस्यता अभियान में जुट जाए।

दिल्ली से लौटने के बाद जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि रॉबिन चौधरी, नीरज गोयल, मनोज चौहान, तुषार त्यागी, ऋषभ त्यागी, महताब अली, महबूब अली, धीरज त्यागी, अशोक मलिक, शारिक मलिक, लियाकत अली, हाजी अली आदि नेता मौजूद रहे। अनिल राघव के साथ दर्जनों लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता के कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला सचिव जीएस राजवंशी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव और सचिन वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की रेड, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय