Tuesday, April 29, 2025

मुजफ्फरनगर के गांव रोहाना कलां निवासी अनुज त्यागी अयोध्या की रामलीला में बनेंगे भरत और अंगद

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के होने वाली श्रीरामलीला मंचन में मुजफ्फरनगर के गांव रोहाना कलां निवासी अनुज त्यागी भी अंगद व भरत की भूमिका निभायेंगे। इसके अलावा अनुज त्यागी को भगवान विष्णु का रोल करने का भी अवसर मिला है। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या में होने वाली रामलीला में भगवान श्रीराम के भाई भरत के किरदार में शहर का होनहार कलाकार अनुज त्यागी भी दिखाई देंगे। रामलीला के लिए पूरे पश्चिमी यूपी से अकेले अनुज का चयन हुआ है।

 

इसके अलावा वह अंगद की भूमिका भी निभायेंगे। उनका कहना है कि भरत की भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण है। देश के सबसे बड़े पर्व के रूप में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या स्थित राम कथा पार्क में 16 से 22 जनवरी तक रामलीला का आयोजन होगा। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना कलां के किसान राजेश्वर प्रसाद त्यागी के पुत्र अनुज त्यागी अयोध्या में होने वाली रामलीला में अभिनय करेंगे। अनुज त्यागी अयोध्या की रामलीला में भरत के अलावा अंगद और भगवान विष्णु के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इस रामलीला का आयोजन यूपी के संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है, जिसका दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण भी होगा।

[irp cats=”24”]

 

इस संबंध में बातचीत करते हुए अनुज त्यागी ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि उन्हें इतने बड़े पर्व पर रामलीला में अभिनय करने का मौका मिला है। पिछले दस सालों से अलग-अलग राम लीलाओं में अभिनय किया है। सबसे पहले 2014 में अपने गांव रोहाना में ही सुग्रीव का किरदार निभाया था। इसके बाद मेरठ, दिल्ली के लाल किला, चंडीगढ़ में भी भगवान शंकर, इंद्र देवता, अंगत, विष्णु, भरत का किरदार निभाया है। पिछले दो साल से अयोध्या में होने वाली राम लीला में काम किया। इसके अलावा वह थियेटर आर्टिस्ट और स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय