बॉलीवुड में मौजूदा समय में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर पसंदीदा और प्यारी जोड़ी मानी जाती है। यह हमेशा साथ नजर आते हैं। पिछले साल नवंबर में ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि मलाइका प्रेग्नेंट हैं। इस पर अर्जुन ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नवंबर में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अर्जुन और मलाइका ने अक्टूबर 2022 में लंदन का टूर किया था जिसमें उन्होंने कथित तौर पे अपने करीबी लोगों को प्रेगनेंसी की न्यूज़ बताई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने इस पूरे प्रकरण पर अपना पक्ष रखा है।
अर्जुन कपूर ने हाल ही में मीडिया को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, “नकारात्मकता बहुत आसानी से फैलाई जा सकती है। यह बहुत जल्दी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। लोग ऐसी चीजों की ओर खिंचे चले आते हैं, यही वजह है कि ये अफवाहें इतनी तेजी से फैलती हैं।”
उन्होंने कहा, “हम अभिनेता हैं, लेकिन हमारी निजी जिंदगी हमेशा निजी नहीं होती। एक्टिंग में होने के नाते आपको कुछ हद तक ऐसी चीजों को सहना पड़ता है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “ऐसी खबरों में कुछ बातों का जिक्र नहीं होता है, लेकिन दर्शकों तक पहुंचने के लिए हम मीडिया पर निर्भर होते हैं। हम चाहते हैं कि आप कम से कम इस बात पर ध्यान दें कि हम भी इंसान हैं। इसलिए हमारे बारे में कुछ बहुत महत्वपूर्ण लिखते समय, कम से कम एक बार हमसे प्रामाणिकता की जांच करें। कम से कम ऐसा करो। आपको चीजों की जांच करनी चाहिए, उन पर अनुमान नहीं लगाना चाहिए। आपको किसी के लिए इतनी महत्वपूर्ण बात इतनी आसानी से नहीं उगलनी चाहिए।”
अर्जुन और मलाइका का रिश्ता अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है। दोनों की उम्र में करीब 11 साल का अंतर है जिस वजह से इन्हे कई बार ट्रोल किया जाता है। बता दें कि दोनों 4 साल से अधिक समय से रिश्ते में हैं।