Wednesday, May 21, 2025

आर्थिक तंगी से जूझ रहे ‘लगान’ फिल्म के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने स्टूडियो में लगाई फांसी,4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते

मुंबई। मशहूर फिल्म कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई (58) ने स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। देसाई ने अपने करियर में कई हिंदी और मराठी फिल्मों का कला निर्देशन किया है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक है।

उन्होंने साल 1987 में करियर शुरू किया। 2005 में कर्जत में एनडी स्टूडियो स्थापित किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम, माचिस, देवदास, लगान, प्रेम रतन धन पायो आदि हैं। नितिन देसाई ने ”जीवन से भी बड़ी” तस्वीर बनाने में अहम भूमिका निभाई। कई ऐतिहासिक धारावाहिकों और भव्य नाटकों के लिए नितिन देसाई द्वारा बनाए गए सेट भी काफी चर्चा में रहे। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया । नितिन देसाई ने चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार जीते।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय