Friday, April 25, 2025

मेरठ में शादी समारोह में युवकों ने महिलाओं पर तंज कसे, दोनों ओर चले ईंट पत्थर और गोलियां

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन में एक शादी समारोह में दूल्हे की सलामी के दौरान दो युवकों ने महिलाओं पर तंज कसे। इस पर दुल्हन पक्ष ने विरोध कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में पथराव के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। संघर्ष में दो भाई घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। आरोपी फरार चल रहे हैं।

 

मिथलेश पाल का फोटो छपी पर्ची बांट रहे थे बीएलओ, सपा ने की कई बूथों पर पुनर्मतदान की मांग

[irp cats=”24”]

 

समर गार्डन में देर रात रात फारूख की बेटी गुलिस्ता की शादी थी। बरात रोहटा से आई थी। शादी के बाद सलामी की रस्म पर दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचा। महिलाएं रस्म अदा कर रही थी। इसी दौरान अली व आहत युवक पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं पर कमेंट्स कर दिया। फारूख के भतीजे फैजान व वसीम निवासी ने दोनों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बीच बचाव कर लोगों ने दोनों को बाहर भेज दिया। आरोप है कि अली व आहत ने अपने 25-30 दोस्तों को बुला लिया। उन्होंने आते ही फैजान, वसीम व अन्य लोगों पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद पथराव हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी। इसमें फैजान चाकू लगने व उसका छोटे भाई ईशान पथराव में घायल हो गया।

 

मीरापुर उपचुनाव: जीवनपुरी में सबसे ज्यादा और किशनपुर के बूथ पर पड़े सबसे कम वोट

 

फायरिंग से अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों के अन्दर छिप गए। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इस दौरान सभी आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल फैजान व ईशान को प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय