Saturday, April 26, 2025

मेरठ में पैर में गोली मारने पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

मेरठ। गांव किशोरपुर निवासी चंद्रभान उर्फ गुल्लू को सही रास्ता न बताने की बात कहते हुए अज्ञात लोगों ने पैर में गोली मार दी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को गांव किशोरपुर निवासी किसान मजदूर खेत पर पानी लगा रहा था।

 

मेरठ में पुलिस बनकर पूर्व पार्षद को ठगा, सोने की चेन, लाकेट और हीरे की अंगूठी लूटी

[irp cats=”24”]

 

दो नकाबपोश व्यक्ति उसके पास पहुंचे और गांव मखदूमपुर जाने का रास्ता उससे पूछने लगे। उसने रास्ता सही बताया, परंतु उक्त लोगों ने रास्ता गलत बताने की बात कहते हुए उसके पैर में तमंचे से गोली मार दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

 

मीरापुर उपचुनाव: जीवनपुरी में सबसे ज्यादा और किशनपुर के बूथ पर पड़े सबसे कम वोट

पुलिस इस मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय