Thursday, May 22, 2025

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर सेल्फी न देने पर हमला, 8 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज, सपना गिल गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के अंधेरी में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर सेल्फी न देने पर उनके फैंस ने हमला कर दिया। इस मामले में ओशिवरा पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन ओशिवरा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ बुधवार को अंधेरी में स्थित सहारा स्टार होटल के पास अपनी कार में बैठे थे। उसी समय अचानक उनके फैंस मौके पर पहुंचे और पृथ्वी शॉ से सेल्फी देने की मांग करने लगे।

बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ ने सेल्फी देने से मना कर दिया, जिससे उनके फैंस भड़क गए और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और पृथ्वी शॉ से 50 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद किसी तरह उनका दोस्त कार सीधे ओशिवरा पुलिस स्टेशन तक ले गया। वहां से पुलिस ने दूसरी कार से पृथ्वी शॉ को उनके घर तक छोड़ा।

इसके बाद ओशिवरा पुलिस स्टेशन की टीम ने शोभित ठाकुर और सना उर्फ सपना गिल सहित 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

ओशिवारा पुलिस ने गुरुवार को सपना गिल को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सपना गिल को अदालत में पेश किया जाएगा सपना गिल एक्यू ट्यूबर और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली महिला है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय