Monday, April 28, 2025

सहारनपुर से सुरेश राणा को टिकट देगी बीजेपी,ब्रजभूषण सिंह का टिकट कटेगा !

 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी 195 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। दूसरी सूची पर लोगों की निगाह लगी हुई है। जिसके लिए कुछ नाम आज चर्चाओं में फैले हुए है। जिनकी घोषणा अगले दो-तीन दिन में होने की संभावना है।

[irp cats=”24”]

सूत्रो के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा को सहारनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना सकती है। उनके नाम को लेकर पार्टी में गंभीर चर्चाएं चल रही है। वहीं महिला पहलवानों के आंदोलन से चर्चाओं में रहे कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट सकती है। बृजभूषण शरण सिंह के स्थान पर इस बार उनकी पत्नी केतकी देवी को अवसर दिया जा सकता है।

कानपुर की सीट से नीतू सिंह, प्रयागराज से इडी के पूर्व अफ़सर संजय मिश्रा, गाजीपुर से अभिनव सिन्हा, बलिया से पूर्व सांसद नीरज शेखर, मैनपुरी से जयवीर सिंह, रायबरेली से मनोज पांडे, भदोही से राजेश मिश्रा, पीलीभीत से वरूण गांधी,बाराबंकी से प्रियंका रावत को टिकट दिए जाने की संभावनाएं हैं।

मेरठ से रामायण सीरियल के अभिनेता अरुण गोविल या प्रख्यात कवि कुमार विश्वास में से किसी एक के नाम की चर्चा है। वही गाजियाबाद से अनिल अग्रवाल और अनिल जैन से किसी एक को पार्टी प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय