Sunday, April 27, 2025

नोएडा में पैसों के लेनदेन में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा घायल

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष हो गई। इस घटना में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। बीच बचाव करने आए एक युवक भी घायल हो गया। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर एक की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुज़फ्फरनगर के मोरना में बोले जयंत चौधरी-पीडीए का मतलब है पर्सनल डवलपमेंट ऐरा गैरा !

 

[irp cats=”24”]

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले दो पक्षों में बीती रात को पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आशु उम्र 25 वर्ष के ऊपर पारुल और उसके दोस्त अमित और अकरम ने हमला बोल दिया। पारुल ने आशु के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। उसको बचाने आए विशाल नामक युवक को भी उसने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि आशु और विशाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर आशु को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विशाल का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक दूसरे को जानते हैं। मृतक आशु मूल रूप से बिहार के रहने वाला था। वह अपने परिवार सहित चोटपुर कॉलोनी में रहता था।

 

सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेजने वाला आरोपित कर्नाटक में गिरफ्तार 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक आशु और पारुल के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर दीपावली से दो दिन पूर्व विवाद हुआ था। तब कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करा दिया था। बीती रात को दोनों फिर आमने-सामने आए, तथा दोनों में खूनी संघर्ष हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पारुल, अमित आदि के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय