Saturday, April 26, 2025

मोरना में गुमशुदगी के तीन सप्ताह बाद थाने पहुंची थी दोनों सहेलियां

मोरना। क्षेत्र के गांव से लापता दोनो सहेली तीन सप्ताह के बाद थाने पहुंची जहां पर उनके परिजनों ने समझाते हुए साथ ले जाने का प्रयास किया लेकिन दोनों ने साफ इंकार कर दिया और दोनों अपनी मर्जी से एक साथ रहने को कहकर साथ साथ चली गई।

 

 

[irp cats=”24”]

भोपा थाना क्षेत्र के गांव से दो फरवरी को दो सहेलियां अचानक एक साथ फरार हो गई थी। दोनों सहेलियां अलग-अलग जाति से है, जिसमें एक की आयु 20 और दूसरी की आयु 19 वर्ष है। इनमें से एक युवती लड़कों की वेशभूषा में रहती है, जबकि दूसरी सामान्य लगती है। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। गुरुवार को तीन सप्ताह के बाद दोनों सहेली थाने पहुंची।

 

 

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा घंटो तक दोनों से बातचीत की समझाया लेकिन दोनों ने घर जाने से साफ इंकार कर दिया और दोनों अपनी मर्जी से एक साथ रहने को कहकर साथ साथ चली गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दो युवतियां थाने आई थी, दोनों बालिग है और अपनी मर्जी से एक साथ रह रही थी और दोनों अपनी मर्जी से चली गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय